नीट-पीजी योग्यता परसेंटाइल को घटाकर शून्य करना एक ‘बम्पर लूट ऑफर’ है: कांग्रेस

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 04 Oct 2023 08:47 PM
नीट-पीजी योग्यता परसेंटाइल को घटाकर शून्य करना एक ‘बम्पर लूट ऑफर’ है: कांग्रेस
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस ने राष्ट्रीय योग्यता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर (नीट-पीजी) 2023 के लिए योग्यता परसेंटाइल को घटाकर शून्य किए जाने को लेकर बुधवार को दावा किया कि निजी चिकित्सा महाविद्यालयों और कुछ खास लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए यह कदम उठाया गया है.

पार्टी प्रवक्ता अजय कुमार ने यह दावा भी किया कि यह निजी मेडिकल कॉलेज में भाजपा का ‘बम्पर लूट ऑफर’ शुरू हुआ है.
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने पिछले महीने सभी श्रेणियों में काउंसलिंग को लेकर पात्र होने के संबंध में नीट-पीजी 2023 के लिए योग्यता परसेंटाइल को शून्य कर दिया.

अजय कुमार ने संवाददाताओं से कहा, ”नीट की परीक्षा में सीटें नहीं भर पाने के कारण कटऑफ को कम करने की मांग की गई. लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने अपने खास लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए इसे ‘जीरो’ कर दिया. ” उन्होंने दावा किया, ”निजी मेडिकल कॉलेज में इखढ का बम्पर लूट ऑफर शुरू हुआ है. एमडी (रेडियोलॉजी) की कीमत पिछले साल 3 करोड़ रुपये थी इस साल 11 करोड़ हो गई. एमडी (मेडिसिन) की पढ़ाई की कीमत 5 करोड़ हो गई. है.” कुमार ने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा आगामी चुनावों के लिए निजी चिकित्सा महाविद्यालयों से धन एकत्र करना चाहती थी.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा था कि नीट-पीजी 2023 के लिए अर्हता परसेंटाइल को शून्य तक घटाने से क्वालीफाइंग उम्मीदवारों का पूल बढ़ जाएगा, लेकिन पीजी मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए योग्यता प्रणाली कमजोर नहीं होगी.
देश में 68,142 पीजी मेडिकल सीटें हैं. अब तक, 50 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार नीट के माध्यम से मेडिकल पीजी प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र थे.

विधानसभा चुनावों के खत्म होने के बाद गैस सिलेंडर का दाम बढ़ाएगी सरकार

केंद्र सरकार द्वारा उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिये सब्सिडी 200 रुपये प्रति सिलेंडर से बढ़ाकर 300 रुपये किए जाने की घोषणा के बाद कांग्रेस ने बुधवार के दावा किया कि पांच राज्यों के आगामी विधानसभा चुनावों के संपन्न होने के साथ ही सरकार गैस सिलेंडर के दाम फिर से बढ़ा देगी.

पार्टी प्रवक्ता अजय कुमार ने संवाददाताओं से कहा, ”मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना समेत पांच राज्यों के चुनावों के बाद गैस सिलेंडर के दाम फिर बढ़ा दिए जाएंगे. लोकसभा चुनाव आते ही फिर घटा दिए जाएंगे.” उन्होंने इस बात को दोहराया, ”मेरी बात को याद रखिए, चुनाव नतीजे आएंगे, भाजपा का सूपड़ा साफ होगा, फिर दाम बढ़ जाएंगे.” सरकार ने बुधवार को उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिये सब्सिडी 200 रुपये प्रति सिलेंडर से बढ़ाकर 300 रुपये करने की घोषणा की. केंद्रीय मंत्रिमंडल की बुधवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया था. उज्ज्वला लाभार्थी फिलहाल 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर के लिये 703 रुपये देते हैं, जबकि इसका बाजार मूल्य 903 रुपये है. केंद्रीय मंत्रिमंडल के निर्णय के बाद उन्हें सिलेंडर 603 रुपये में मिलेगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu