नांदेड़ के सरकारी अस्पताल में छह और मरीजों की मौत छत्रपति

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 04 Oct 2023 10:08 PM
नांदेड़ के सरकारी अस्पताल में छह और मरीजों की मौत छत्रपति
ऑडियो सुनें

संभाजीनगर. मध्य महाराष्ट्र के नांदेड़ शहर के डॉ. शंकरराव चव्हाण सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पिछले चौबीस घंटों में छह और मरीजों की मौत हो गई. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. अस्पताल के अधिकारी ने बताया कि मृतकों में समय पूर्व जन्में दो नवजात भी शामिल हैं. इस सप्ताह की शुरुआत में 48 घंटों में 31 मरीजों की मौत की खबर के बाद मचे हंगामे के बीच यह घटनाक्रम सामने आया है.

अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “दो से तीन अक्टूबर के बीच छह अन्य गंभीर मरीजों की मौत हो गई. उनमें से दो बच्चे समय पूर्व पैदा हुए थे. अन्य चार मौत गुर्दे तथा अन्य अंगों की विफलता जैसे कारणों से हुईं.” एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, दो से तीन अक्टूबर तक 221 नए मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल, अस्पताल में 823 मरीजों का इलाज चल रहा है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu