मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ व्हाट्सऐप ग्रुप में आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मामला दर्ज…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 12 Oct 2023 12:24 PM
मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ व्हाट्सऐप ग्रुप में आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मामला दर्ज…
ऑडियो सुनें

बलिया: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया मंच ‘व्हाट्सऐप ग्रुप’ में कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने एक मामला दर्ज किया है। यह जानकारी पुलिस ने दी।

नगरा थाने के प्रभारी अतुल कुमार मिश्र ने बृहस्पतिवार को बताया कि थानाक्षेत्र के नवाबगंज गांव के रहने वाले वाल्मीकि यादव की तहरीर पर उसी गांव के रहने वाले विवेक यादव व ‘व्हाट्सऐप ग्रुप’ संचालक के विरुद्ध बुधवार रात एक मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि ‘व्हाट्सऐप ग्रुप’ में तीन दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विरुद्ध कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav