फिनलैंड के पूर्व राष्ट्रपति एवं नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित मार्टी अहतिसारी का निधन…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 16 Oct 2023 02:01 PM
फिनलैंड के पूर्व राष्ट्रपति एवं नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित मार्टी अहतिसारी का निधन…
ऑडियो सुनें

हेलंिसकी: अंतरराष्ट्रीय संघर्षों को सुलझाने में योगदान के लिए 2008 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित फिनलैंड के पूर्व राष्ट्रपति मार्टी अहतिसारी का सोमवार को निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे।ंिहसक संघर्षों को रोकने एवं सुलझाने के लिए अहतिसारी द्वारा गठित फाउंडेशन ने एक बयान में बताया कि उनका सोमवार को निधन हो गया।

बयान में कहा गया है कि फाउंडेशन ‘‘अपने संस्थापक एवं बोर्ड के अध्यक्ष के निधन से बहुत दुखी’’ है।
वर्ष 2021 में यह घोषणा की गई थी कि अहतिसारी अल्जाइमर से पीड़ित हैं। अहतिसारी ने 1990 के दशक के अंत में कोसोवो से र्सिबया की वापसी, 1980 के दशक में नामीबिया की स्वतंत्रता की कोशिश और 2005 में इंडोनेशिया में आचे प्रांत की स्वायत्तता से संबंधित शांति समझौते करने में मदद की थी।

वह 1990 के दशक के अंत में उत्तरी आयरलैंड शांति प्रक्रिया में भी शामिल थे। उन्हें आतंकवादी समूह आईआरए (आइरिश रिपब्लिकन आर्मी) की निरस्त्रीकरण प्रक्रिया की निगरानी का काम सौंपा गया था। नॉर्वे की नोबेल शांति समिति ने अक्टूबर 2008 में जब अहतिसारी को पुरस्कार के लिए चुना था, तब उसने ‘‘कई महाद्वीपों में और तीन दशक से भी अधिक समय तक अंतरराष्ट्रीय संघर्षों को सुलझाने में उनके महत्वपूर्ण प्रयासों’’ का जिक्र किया था।

अहतिसारी 1994 से 2000 तक फिनलैंड के राष्ट्रपति रहे। उन्होंने बाद में एक संकट प्रबंधन पहल की स्थापना की, जिसका उद्देश्य अनौपचारिक वार्ता और मध्यस्थता के माध्यम से ंिहसक संघर्षों को रोकना और उनका समाधान करना है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav