महाराष्ट्र में यात्री ट्रेन के पांच डिब्बों में आग लगी, कोई हताहत नहीं

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 16 Oct 2023 07:12 PM
महाराष्ट्र में यात्री ट्रेन के पांच डिब्बों में आग लगी, कोई हताहत नहीं
ऑडियो सुनें

मुंबई. महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में नारायनडोहो स्टेशन के पास डीजल-इले्ट्रिरक बहु इकाई (डीईएमयू) यात्री ट्रेन के पांच डिब्बे सोमवार को आग लगने से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए. इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है. रेलवे के अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

अधिकारियों ने बताया कि घटना तब हुई जब ट्रेन (संख्या 01402) बीड जिले के आष्टी स्टेशन से पश्चिमी महाराष्ट्र में अहमदनगर की ओर जा रही थी. आग लगने के कारण का तत्काल पता नहीं चल सका है. मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) डॉ शिवराज मानसपुरे ने पीटीआई-भाषा से कहा कि आग लगने की घटना में कोई भी यात्री जख्मी नहीं हुआ है और आग दोपहर करीब तीन बजे शुरू हुई.

उन्होंने बताया कि आग के फैलने से पहले ही सभी यात्रियों को डिब्बों से सुरक्षित निकाल लिया गया था. सीपीआरओ ने कहा कि आग ने गार्ड-साइड ब्रेक वैन और उसके बगल के चार डिब्बों को अपनी चपेट में ले लिया. मानसपुरे ने कहा कि अहमदनगर से दमकल की नौ गाड़ियों को तत्काल बुलाया गया और आग को शाम चार बजकर करीब 10 मिनट पर बुझा दिया गया. उन्होंने बताया कि पुणे जिले के दौंड स्टेशन से एक दुर्घटना राहत ट्रेन (एआरटी) भी घटनास्थल पर भेजी गई.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu