महाराष्ट्र: गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से गुब्बारे बेचने वाले की मौत, 11 बच्चे घायल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 16 Oct 2023 09:02 PM
महाराष्ट्र: गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से गुब्बारे बेचने वाले की मौत, 11 बच्चे घायल
ऑडियो सुनें

लातूर. महाराष्ट्र के लातूर में गैस सिलेंडर में विस्फोट हो जाने पर एक गुब्बारे बेचने वाले की मौत हो गई, जबकि 11 बच्चे घायल हो गए. एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह घटना रविवार शाम इस्लामपुरा-तवरजा इलाके में हुई और मृतक की पहचान बीड में अंबाजोगई के रहने वाले रामा नामदेव इंगाले (50) के रूप में हुई है.

अधिकारी ने कहा, ”गुब्बारों में जिस सिलेंडर से गैस भरी जा रही थी, उसमें उस वक्त विस्फोट हो गया जब बच्चे इंगाले के आसपास खड़े थे. ग्यारह बच्चे घायल हुए हैं, जिनमें से दो को बेहतर उपचार के लिए सोमवार को एक निजी अस्पताल ले जाया गया.” अधिकारी ने कहा, ”इलाके के निवासी घायल बच्चों को विलासराव देशमुख गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज ले गए.” जिलाधिकारी वर्षा घुघे ठाकुर और पुलिस अधीक्षक सोमय मुंडे ने अस्पताल जाकर घायल बच्चों की हालत की जानकारी ली, जबकि विधायक अमित देशमुख और राज्य में मंत्री संजय बनसोडे ने अधिकारियों से संपर्क किया तथा बच्चों के उपचार के तहत सभी जरूरी उपाय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu