लखीमपुर खीरी: फलस्तीन का समर्थन करने, उसके लिए चंदा मांगने के आरोप में कांस्टेबल निलंबित

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 16 Oct 2023 09:57 PM
लखीमपुर खीरी: फलस्तीन का समर्थन करने, उसके लिए चंदा मांगने के आरोप में कांस्टेबल निलंबित
ऑडियो सुनें

लखीमपुर खीरी. इजराइल-फलस्तीन संघर्ष के बीच लखीमपुर खीरी जिले में तैनात उत्­तर पुलिस के एक कांस्टेबल को फलस्तीन का समर्थन करने और उसके लिए चंदा मांगने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी.

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) संदीप सिंह ने पत्रकारों को बताया ”लखीमपुर खीरी में तैनात एक कांस्टेबल सुहेल अंसारी के बारे में पिछले दो तीन दिनों से सोशल मीडिया में आए एक पोस्ट में, उसके द्वारा फलस्तीन के समर्थन में चंदा मांगने और उसका समर्थन करने के तथ्य सामने आये हैं.” डीएसपी ने कहा ”पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने इसका संज्ञान लेकर इस आरक्षी के विरूद्ध एक जांच बिठाई और उसी जांच के क्रम में अंसारी को आज निलंबित कर दिया गया है.”

एक सवाल के जवाब में सिंह ने कहा ”जांच जारी है और अन्­य तथ्­य खंगाले जा रहे हैं. हालांकि कांस्टेबल का किसी संगठन से जुड़ाव या अन्य कोई महत्­वपूर्ण तथ्­य का पता नहीं चला है, पर छोटी-मोटी शिकायतें मिली हैं. जांच में दोषी पाये जाने पर उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu