क्रिकेट प्रेमी देश होने के कारण हम ओलंपिक में इस खेल को शामिल करने का विशेष स्वागत करते हैं : मोदी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 16 Oct 2023 10:33 PM
क्रिकेट प्रेमी देश होने के कारण हम ओलंपिक में इस खेल को शामिल करने का विशेष स्वागत करते हैं : मोदी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि एक क्रिकेट प्रेमी राष्ट्र होने के कारण भारत 2028 में लॉस एंजेलिस में होने वाले ओलंपिक खेलों में क्रिकेट को शामिल करने का विशेष रूप से स्वागत करता है, जिससे इस ‘अद्भुत खेल’ की विश्व स्तर पर बढ़ती लोकप्रियता का पता चलता है. क्रिकेट को सोमवार को लॉस एंजेलिस ओलंपिक खेलों के कार्यक्रम में आधिकारिक रूप से शामिल किया गया.

मोदी ने एक्स पर लिखा,”बहुत खुशी है कि बेसबॉल-सॉफ्टबॉल, क्रिकेट, फ्लैग फुटबॉल, लैक्रोस और स्क्वाश को लॉस एंजेलिस खेलों में शामिल किया गया है. यह खिलाड़ियों के लिए बहुत अच्छी खबर है.” उन्होंने कहा,”एक क्रिकेट प्रेमी राष्ट्र होने के नाते हम क्रिकेट को शामिल करने का विशेष रूप से स्वागत करते हैं. इससे इस अद्भुत खेल की वैश्विक स्तर पर बढ़ती लोकप्रियता का पता चलता है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu