टेक्नीशियन और ट्रेड्समैन पदों पर निकली भर्ती, ओपन रैली से होगा चयन

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 21 Oct 2023 07:31 PM
टेक्नीशियन और ट्रेड्समैन पदों पर निकली भर्ती, ओपन रैली से होगा चयन
ऑडियो सुनें

Assam Rifles Recruitment 2023: असम राइफल्स में ट्रेड्समैन और तकनीकी भर्ती के लिए 162 पदों पर पंजीकरण आज यानी 21 अक्तूबर 2023 से शुरू हो चुका है। सेना में जाने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट assamrifles.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 नवंबर 2023 है।

Assam Rifles आयुसीमा
असम राइफल्स भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 23 वर्ष होनी चाहिए।

Assam Rifles शैक्षणिक योग्यता
असम राइफल्स ट्रेड्समैन भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं या आईटीआई उत्तीर्ण होना जरूरी है।

Assam Rifles Recruitment चयन प्रक्रिया
असम राइफल्स टेक्निकल और ट्रेड्समैन की 161 रिक्तियां हैं, जिनके लिए आवेदकों का चयन निम्नलिखित चरणों के परिणाम के मुताबिक किया जाएगा।

खुली भर्ती रैली

पीईटी/पीएमटी परीक्षा

कौशल परीक्षण

चिकित्सा परीक्षण

दस्तावेज सत्यापन

Assam Rifles Recruitment महत्वपूर्ण तिथियां
असम राइफल्स अधिसूचना 2023 – 10 अक्तूबर 2023

आवेदन की शुरूआत – 21 अक्तूबर 2023

अंतिम तिथि 19 नवंबर 2023

असम राइफल्स भर्ती रैली तिथि – 18 दिसंबर 2023 से

Assam Rifles वेतन
असम राइफल्स में चयनित होने के बाद उम्मीदवारों को 18,000 से 69,100 रुपये के बीच वेतन मिलेगा।

Assam Rifles Recruitment आवेदन शुल्क
असम राइफल्स में सभी श्रेणी ग्रुप बी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क 200 रुपये है, जबकि सभी श्रेणी ग्रुप सी पदों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/महिला/पूर्व सैनिक उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

Assam Rifles परीक्षा पैटर्न
असम राइफल्स लिखित भर्ती परीक्षा में 100 अंकों के प्रश्न होंगे। सामान्य/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम उत्तीर्ण अंक 35% और एससी/एसटी/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 33% अंक हैं। सभी शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को मेडिकल परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news