प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ समेत छह राज्यों के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 01 Nov 2023 02:04 PM
प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ समेत छह राज्यों के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं…
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, केरल, हरियाणा और कर्नाटक के स्थापना दिवस पर इन राज्यों के लोगों को शुभकामनाएं दीं।

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: उन्होंने कहा, “इस राज्य की संस्कृति को समृद्ध बनाने में हमारे आदिवासी समुदायों का बहुत ही अहम योगदान है। प्रदेश की गौरवशाली परंपरा और सांस्कृतिक विरासत हर किसी को अपनी ओर आर्किषत करती है। मैं प्राकृतिक और सांस्कृतिक वैभव से परिपूर्ण छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।” प्रधानमंत्री ने केरल के स्थापना दिवस पर भी राज्यवासियों को बधाई दी। छत्तीसगढ़ के लोगों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि यहां के लोगों की जीवंतता इसे एक विशेष राज्य बनाती है।

आंध्र प्रदेश स्थापना दिवस: उन्होंने सोशल नेटर्विकंग साइट ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “आंध्र प्रदेश स्थापना दिवस के महत्वपूर्ण अवसर पर, मैं इस गतिशील राज्य के लोगों को हार्दिक बधाई देता हूं। अपनी असाधारण प्रतिभा, अटूट संकल्प और दृढ़ता के साथ, आंध्र प्रदेश के लोगों ने उत्कृष्टता के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी छाप छोड़ी है। मैं उनकी निरंतर समृद्धि और सफलता के लिए प्रार्थना करता हूं।”

हरियाणा स्थापना दिवस: हरियाणा के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रदेश ने हमेशा ही कृषि और रक्षा जैसे बड़े क्षेत्रों में देश को महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा, “यहां के युवा इनोवेशन की दुनिया में भी अपना परचम लहरा रहे हैं। मेरी कामना है कि विकास के हर मानदंड पर यह राज्य नए-नए कीर्तिमान गढ़ता रहे।”

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस: मध्य प्रदेश की जनता को राज्य के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि विकास की नित-नई ऊंचाइयों को छू रहा यह राज्य अमृतकाल में देश के संकल्पों को साकार करने में अहम योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा, “मेरी कामना है कि यह राज्य प्रगति के पथ पर यूं ही निरंतर अग्रसर रहे।”

कर्नाटक स्थापना दिवस: दक्षिण भारत के कन्नड़ भाषी क्षेत्रों के विलय से 1 नवंबर, 1956 को कर्नाटक राज्य का जन्म हुआ। इस प्रकार 1 नवंबर को हर साल कर्नाटक स्थापना दिवस या ‘राज्योत्सव’ दिवस के रूप में मनाया जाता है। ‘राज्योत्सव’ या गठन दिवस कर्नाटक में एक सरकारी अवकाश है और दुनिया भर में कन्नड़ लोगों द्वारा मनाया जाता है।

केरल स्थापना दिवस: उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “केरल पिरवी के विशेष अवसर पर शुभकामनाएं। लगन और सांस्कृतिक विरासत की समृद्धि की विशेष पहचान वाले केरल के लोग लचीलेपन और दृढ़ संकल्प के प्रतीक हैं।”

उन्होंने राज्यवासियों की सफलता की कामना की। केरल अपने स्थापना दिवस को केरल पिरवी दिवस के रूप में मनाता है। इसका गठन देश की आजादी के बाद 1 नवंबर 1956 को हुआ था। इससे पहले, केरल विभिन्न शासकों के अधीन तीन प्रमुख प्रांतों और कई बाहरी क्षेत्रों का हिस्सा था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav