टखने की चोट के कारण हार्दिक पंड्या विश्व कप से बाहर, कृष्णा उनकी जगह टीम में…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 04 Nov 2023 12:55 PM
टखने की चोट के कारण हार्दिक पंड्या विश्व कप से बाहर, कृष्णा उनकी जगह टीम में…
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: भारत के स्टार आल राउंडर हार्दिक पंड्या टखने की चोट से उबरने में असफल रहने के बाद शनिवार को विश्व कप से बाहर हो गये। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को पंड्या की जगह भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

पंड्या 19 अक्टूबर को पुणे में बांग्लादेश के खिलाफ अपनी ही गेंद पर क्षेत्ररक्षण करते हुए बायें टखना चोटिल करा बैठे थे। इसके बाद वह न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ मैच नहीं खेल पाये।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav