आयुर्वेद का समर्थन करना ‘वोकल फोर लोकल’ का जीवंत उदाहरण : प्रधानमंत्री मोदी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 10 Nov 2023 07:35 PM
आयुर्वेद का समर्थन करना ‘वोकल फोर लोकल’ का जीवंत उदाहरण : प्रधानमंत्री मोदी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि आयुर्वेद का समर्थन ”वोकल फोर लोकल” होने का एक जीवंत उदाहरण है.
उन्होंने कहा कि इस प्राचीन उपचार पद्धति ने इलाज के नये मार्ग प्रशस्त किए हैं. ‘वोकल फोर लोकल’ का मतलब स्थानीय उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देना है.

धनतेरस के दिन पड़ने वाले आयुर्वेद दिवस पर प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच’एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”यह उन नवप्रवर्तकों और चिकित्सकों को सलाम करने का अवसर है जो इस प्राचीन ज्ञान को आधुनिकता के साथ मिश्रित कर रहे हैं, आयुर्वेद को वैश्विक स्तर पर नयी ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं.” उन्होंने कहा, ”अभूतपूर्व शोध से लेकर गतिशील स्टार्टअप तक, आयुर्वेद उपचार के नए मार्ग प्रशस्त कर रहा है. आयुर्वेद का समर्थन करना भी ‘वोकल फोर लोकल’ होने का एक जीवंत उदाहरण है.” प्रधानमंत्री ने इससे पहले लोगों को धनतेरस की शुभकामनाएं भी दीं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu