जो बीत गया, उसे भूल जाने की जरूरत: सचिन पायलट ने अशोक गहलोत की पूर्व की टिप्पणियों पर कहा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 14 Nov 2023 07:20 PM
जो बीत गया, उसे भूल जाने की जरूरत: सचिन पायलट ने अशोक गहलोत की पूर्व की टिप्पणियों पर कहा
ऑडियो सुनें

इंदौर. राजस्थान में कोटा उत्तर विधानसभा सीट से कांग्रेस द्वारा अशोक गहलोत के करीबी शांति धारीवाल को मैदान में उतारे जाने के कुछ दिन बाद वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने मंगलवार को कहा कि पार्टी ने जो भी निर्णय लिया है, उससे वह “पूरी तरह सहमत” हैं क्योंकि अतीत में हुई चीजों के बारे में सोचते रहना उचित नहीं है. उन्होंने कहा कि टिकट वितरण कुल मिलाकर “बहुत निष्पक्ष” रहा और जीतने की संभावना का भी ध्यान रखा गया.

पायलट ने कहा कि अब प्राथमिकता पार्टी द्वारा चुने गए सभी उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करने की है.
दिल्ली से मध्य प्रदेश के शहर इंदौर की उड़ान में पीटीआई-भाषा के साथ एक साक्षात्कार में पायलट ने कहा कि वह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की सलाह के अनुसार राजस्थान में “माफ करो, भूल जाओ और आगे बढ.ो” के मंत्र के साथ काम कर रहे हैं. पायलट मध्य प्रदेश में दो दिन तक पार्टी के लिए प्रचार करेंगे.

विगत में उन पर केंद्रित ‘निकम्मा’ जैसे शब्दों का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा इस्तेमाल किए जाने के बारे में पूछे जाने पर, पायलट ने कहा, “छोड़िए! किसने क्या कहा…मैंने जो कहा है या नहीं कहा है उसके लिए मैं जिम्मेदार हो सकता हूं. हमें राजनीतिक चर्चाओं में गरिमा बनाए रखनी चाहिए.” पायलट ने कहा, “जिसने भी वे सभी शब्द कहे जिनका आपने उल्लेख किया, मैंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी क्योंकि मैं जिस तरह से बना हूं, वह ऐसा नहीं है. अब हमें आगे बढ.ना है, जो कुछ भी कहा गया उसे भूल जाना चाहिए, हमें भूलने और आगे बढ.ने की जरूरत है. अब यह विषय किसी व्यक्ति या पद या किसी के बयान से संबंधित नहीं है. यह देश और पार्टी के बारे में है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu