मृणाल ठाकुर के साथ प्रेम संबंधों की खबरों को बादशाह ने किया खारिज

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 14 Nov 2023 07:28 PM
मृणाल ठाकुर के साथ प्रेम संबंधों की खबरों को बादशाह ने किया खारिज
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेत्री मृणाल ठाकुर के साथ प्रेम संबंधों की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए रैपर बादशाह ने मंगलवार को कहा कि यह सच नहीं हैं.
आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ बादशाह पिछले सप्ताहांत शिल्पा शेट्टी की दीपावली पार्टी में मृणाल ठाकुर का हाथ पकड़े नजर आए थे. इसके बाद से दोनों के बीच रिश्तों की खबरे आने लगी थी.

बादशाह (37) ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर इन खबरों की ओर इशारा करते हुए लिखा, ” प्रिय इंटरनेट, आपको एक बार फिर से निराश करने के लिए खेद है. आप जैसा सोच रहे हैं वैसा नहीं है.” हालांकि, मृणाल ठाकुर (31) ने अभी तक इस संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की है. इससे पहले बादशाह ने इस साल अप्रैल में मॉडल ईशा रिखी के साथ शादी की खबरों को भी खारिज किया था. बादशाह की पूर्व पत्नी जैस्मिन मसीह हैं. दोनों की छह साल की एक बेटी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu