धमतरी में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, बाल-बाल बचे जवान…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 17 Nov 2023 01:11 PM
धमतरी में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, बाल-बाल बचे जवान…
ऑडियो सुनें

धमतरी: धमतरी में नक्सलियों ने CRPF टीम पर हमला किया है. जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर निशाना बनाया है. बताया जा रहा है कि दो जवान बाइक पर निकले थे. इस दौरान वहां IED ब्लास्ट हुआ. इस हमले में दोनों जवान बाल-बाल बच गए. IED ब्लास्ट की पुष्टि बड़े अफसरों ने की है.

बता दें कि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नक्सलियों ने धमतरी के सिहावा विधानसभा क्षेत्र में दो अलग-अलग जगह पर कम तीव्रता का बम ब्लास्ट करते हुए क्षेत्र में चुनाव बहिष्कार की भी धमकी है।‌ बताया‌ जाता‌ है नक्सलियों ने पहले भी इस तरह की धमकी क्षेत्र में दी थी। हालांकि चुनाव आयोग ने क्षेत्र में पर्याप्त सुरक्षा बलों के सांथ सीआरपीएफ के बटालियन की‌ तैनाती कर रखी‌ है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav