केसीआर को मुख्यमंत्री, राहुल को प्रधानमंत्री बनाने के लिए बीआरएस और कांग्रेस में समझौता हुआ: शाह

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 26 Nov 2023 08:22 PM
ऑडियो सुनें

हैदराबाद. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को आरोप लगाया कि के. चंद्रशेखर राव को फिर से तेलंगाना का मुख्यमंत्री बनाने के लिए भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और कांग्रेस के बीच एक समझौता हुआ है और इसके तहत राव बाद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने में मदद करेंगे.

मकथल में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ने कहा कि राव को सत्ता से हटाने के लिए कांग्रेस को अगर वोट दिया तो उसके विधायक बीआरएस में चले जाएंगे. उन्होंने दावा किया, ह्ल कांग्रेस पार्टी और बीआरएस के बीच एक समझौता हुआ है. कांग्रेस यहां चंद्रशेखर राव (केसीआर) को मुख्यमंत्री बनवाएगी और केसीआर राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनवाएंगे.ह्व शाह ने कहा कि अगर राव को सत्ता से हटाना है तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाना ही एकमात्र विकल्प है.

उन्होंने कहा, ह्ल कांग्रेस के विधायक चीन की वस्तुओं की तरह हैं जिनकी कोई गारंटी नहीं होती है और वे कभी भी बीआरएस में जा सकते हैं.ह्व गृह मंत्री ने कहा कि भाजपा ने फैसला किया है कि अगर पार्टी सत्ता में आती है तो राज्य में पिछड़ी जाति के नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी और तेलंगाना में अनुसूचित जाति के मडिगा समुदाय को ‘ऊध्र्वाधर (र्विटकल) आरक्षण’ प्रदान करेगी.
शाह ने अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के मुफ्त दर्शन कराने के भाजपा के वादे पर भी प्रकाश डाला.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu