ब्रिटेन : महिला के बोलने के भारतीय लहजे का मजाक बनाने के आरोप में पुलिसकर्मी दोषी करार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 27 Nov 2023 07:01 PM
ऑडियो सुनें

लंदन. उत्तरी इंग्लैंड के एक पुलिस अधिकारी को एक महिला के बोलने के भारतीय लहजे का मजाक बनाने के मामले में अनुशासनात्मक न्यायाधिकरण ने दुर्व्यवहार का दोषी करार दिया है. महिला ने घृणा अपराध की सूचना देने के लिए वेस्ट यॉर्कशायर पुलिस कॉल सेंटर में फोन किया था.

पैट्रिक हैरिसन को दुर्व्यवहार के मामले में पिछले महीने सुनवाई के दौरान दोषी पाया गया और न्यायाधिकरण ने कहा कि अगर आरोपी ने पुलिस कांस्टेबल के रूप में वेस्ट यॉर्कशायर पुलिस से इस्तीफा नहीं दिया होता तो उसे बर्खास्त कर दिया जाता. घटना पिछले साल नवंबर की है, जब महिला ने अपने बोलने के लहजे का कांस्टेबल द्वारा मजाक बनाए जाने पर पुलिस को फोन किया. महिला का नाम केवल ‘एसए’ बताया गया.

न्यायाधिकरण द्वारा सुनाए गए फैसले के मुताबिक, ”29 नवंबर 2022 को पुलिस कॉल सेंटर में कांस्टेबल हैरीसन ड्यूटी पर था. उस वक्त हैरीसन ने एसए को फोन किया, जिसने नफरत की वजह से हुए अपराध की सूचना देने के लिए पुलिस को फोन किया था.” फैसले के मुताबिक, ”पूर्व अधिकारी ने एसए से घटना के संबंध में और विवरण की मांग और पूछा कि उसे क्यों लगता है कि यह नफरत की वजह से किया गया अपराध है. बातचीत के दौरान पूर्व अधिकारी ने साफ आवाज नहीं आने की बात कही और एसए द्वारा बोले गए कुछ शब्दों को बार-बार दोहराया तथा ऐसा करते हुए आरोपी अधिकारी ने पीड़िता के बोलने के लहजे का मजाक बनाया. एसए ने ये टिप्पणियां सुन लीं और इसकी शिकायत टेल एमएएमए पर की.” हैरीसन ने स्वीकार किया कि उसका बर्ताव अस्वीकार्य व अक्षम्य है और यह पेशेवर आचरण के मानकों का उल्लंघन है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu