अगर सही तरीके से सीट बंटवारा हो तो भाजपा केंद्र की सत्ता कायम नहीं रख पाएगी : ममता बनर्जी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 04 Dec 2023 06:42 PM
अगर सही तरीके से सीट बंटवारा हो तो भाजपा केंद्र की सत्ता कायम नहीं रख पाएगी : ममता बनर्जी
ऑडियो सुनें

कोलकाता. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि अगर 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले सीट बंटवारे को लेकर उचित सहमति बन जाए तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केंद्र की सत्ता कायम नहीं रख पाएगी.
राजस्थान, छत्तीसगढ. और मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत पर उन्होंने कहा कि केंद्र में सत्तारूढ. पार्टी को जश्न मनाने की जरूरत नहीं है क्योंकि मतों का अंतर कम था.

विधानसभा परिसर में ममता बनर्जी ने कहा कि विरोधियों के बीच वोटों के बंटवारे के कारण ही भाजपा राजस्थान में कांग्रेस से ज्यादा सीटें जीत सकी. उन्होंने कहा, ”रणनीति को अंतिम रूप देना होगा. मुझे लगता है कि अगर सीटों का बंटवारा ठीक से हो गया तो भाजपा दोबारा (केंद्र की)सत्ता में नहीं आ पाएगी.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu