नयी दिल्ली. केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी ने सोमवार को कहा कि जी20 की अध्यक्षता के दौरान देशभर में 60 से अधिक स्थानों पर 200 से अधिक बैठकें आयोजित की गईं, जिन्होंने दुनिया का ध्यान भारत की ओर आकृष्ट किया. रेड्डी ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि इन बैठकों ने भारत आने वाले जी20 के प्रतिनिधियों के लिए यादगार अनुभव प्रदान करने के वास्ते सरकारों, निजी क्षेत्र एवं अन्य हितधारकों के बीच वैश्विक साझेदारी को मजबूत किया. उन्होंने कहा कि इन आयोजनों के लिए मेजबान शहरों में बुनियादी ढांचे को उन्नत किया गया और आयोजनों के सफल संचालन के लिए हितधारकों की क्षमता निर्माण के लिए विभिन्न पहल की गईं.
जी20 की अध्यक्षता के दौरान हुई बैठकों ने दुनिया का ध्यान भारत की ओर खींचा: केंद्रीय मंत्री रेड्डी
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 04 Dec 2023 07:22 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास, न्यायिक हिरासत को दी चुनौती
- 2 New Model : 40 की उम्र में शरीर 50 साल का ! चौंकाने वाला सच, भारतीय वैज्ञानिकों ने 4240 लोगों पर किया अध्ययन,भारतीय वैज्ञानिकों ने बनाया जैविक उम्र मापने का मॉडल
- 3 भगवंत मान पर ₹50 हजार का जुर्माना लगाने का AAP का दावा, दिल्ली एयरपोर्ट पर 3 घंटे रोके जाने का भी आरोप
- 4 भारत-अमेरिका व्यापार समझौता जल्द! ट्रंप ने दिए बड़े संकेत, कहा- पहले हुए करारों से बिल्कुल अलग होगी डील
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu