केरल: एक फ्लैट में मेडिकल की छात्रा मृत पाई गई…

तिरुवनंतपुरम: तिरुवनंतपुरम में मेडिकल में स्रातकोत्तर की पढ़ाई कर रही एक महिला अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया बताया कि महिला अपार्टमेंट में बेहोश पाई गई थी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज में स्रातकोत्तर की छात्रा डॉ. शहाना के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि उसके रिश्तेदारों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button