अशोक गहलोत के ओएसडी का दावा- ‘सचिन पायलट की गतिविधियों, फोन को ट्रैक किया जा रहा था’

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 05 Dec 2023 10:31 PM
अशोक गहलोत के ओएसडी का दावा- ‘सचिन पायलट की गतिविधियों, फोन को ट्रैक किया जा रहा था’
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. राजस्थान के निवर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) लोकेश शर्मा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि 2020 में तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की बगावत से पहले और उस दौरान पायलट की गतिविधियों और फोन को गहलोत नीत सरकार द्वारा ‘ट्रैक’ किया गया था.

आरोपों पर कांग्रेस नेता गहलोत और पायलट या उनके सहयोगियों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. शर्मा को राजस्थान विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट से वंचित कर दिया गया था और चुनाव में पार्टी की हार के लिए वह गहलोत पर निशाना साध रहे हैं.

शर्मा ने कहा कि अगर पिछले साल सितंबर की घटनाएं नहीं होतीं, जब विधायक दल की बैठक को गहलोत के वफादारों ने नहीं होने दिया था और कांग्रेस पर्यवेक्षकों ने उस एजेंडे को पूरा किया होता जिसके लिए वे आए थे, तो राजस्थान में तस्वीर इससे कुछ अलग होती. कांग्रेस नेतृत्व नेतृत्व परिवर्तन करना चाहता था और पायलट को मुख्यमंत्री बनाना चाहता था. उन्होंने कहा कि गहलोत और पायलट के बीच मतभेदों ने पार्टी की संभावनाओं को “नुकसान” पहुंचाया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu