उप मुख्यमंत्री अरूण साव से पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने की मुलाकात

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 16 Dec 2023 01:55 PM
उप मुख्यमंत्री अरूण साव से पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने की मुलाकात
ऑडियो सुनें

रायपुर: उप मुख्यमंत्री अरूण साव से आज रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी और रायपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने सौजन्य मुलाकात की। उप मुख्यमंत्री साव को उन्होंने उप मुख्यमंत्री बनने पर बधाई और शुभकामना दीं।

उप मुख्यमंत्री साव ने इस दौरान दोनों से रायपुर रेंज और जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस के सभी विंग्स के बेहतर समन्वय से अपराध पर नियंत्रण के साथ नागरिकों को सुरक्षा मुहैया कराने को कहा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav