इजराइल ने दक्षिणी गाजा पर हमले किए, उत्तरी हिस्से में एक अस्पताल पर छापेमारी की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 19 Dec 2023 10:21 PM
इजराइल ने दक्षिणी गाजा पर हमले किए, उत्तरी हिस्से में एक अस्पताल पर छापेमारी की
ऑडियो सुनें

राफा (गाजा पट्टी). इजराइल ने मंगलवार को दक्षिणी गाजा को निशाना बनाते हुए हमले किए, जिसमें 28 फलस्तीनियों की मौत हो गई. साथ ही इजराइल ने गाजा के उत्तरी हिस्से में एकमात्र संचालित अस्पताल पर भी छापेमारी की. यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब इजराइली हमले में तीन बंधकों की मौत के बाद उस पर संघर्षविराम के लिए दबाव बढ. रहा है. हालांकि, अमेरिका की तरफ से समर्थन बढ.ने के बाद इजराइल ने हमास के खिलाफ हमले तेज कर दिए हैं.

हमास की ओर से सात अक्टूबर को इजराइल पर किए गए भीषण हमले के बाद से इजराइल ने जवाबी हमले शुरू किए, जिसमें अब तक करीब 20,000 फलस्तीनियों की मौत हो चुकी है जबकि लगभग 19 लाख लोग विस्थापित हुए हैं. राफा में मंगलवार तड़के एक घर पर हुए हमले में महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 25 लोग मारे गए, जहां ये विस्थापित लोग शरण लिए हुए थे. अन्य हमले में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई.

इजराइल ने गाजा के दक्षिणी हिस्से राफा में फलस्तीनियों को शरण लेने के लिए कहा है जबकि वहां भी हाल के दिनों में बार-बार बमबारी की गई है. उत्तरी गाजा में अल-अहली अस्पताल को संचालित करने वाले गिरजाघर के अनुसार, इजराइली बलों ने एक अस्पताल पर सोमवार को पूरी रात हमला होता रहा और यह मंगलवार को भी जारी रहा .

इसके अनुसार, अस्पताल की सामने की दीवार को तोड़ दिया गया और कई कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया गया. गिरजाघर के पास्टर डॉन बाइंडर ने बताया कि छापेमारी के बाद अस्पताल में केवल दो डॉक्टर और चार नर्स बचे हैं. उन्होंने बताया कि अस्पताल में 100 से अधिक घायलों का उपचार जारी है और बिजली और पानी की आपूर्ति ठप कर दी गई है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu