अरबाज खान और शौरा खान ने की शादी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 25 Dec 2023 06:55 PM
अरबाज खान और शौरा खान ने की शादी
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेता एवं निर्माता अरबाज खान और मेकअप आर्टस्टि शौरा खान रविवार को बेहद निजी समारोह में विवाह के बंधन में बंध गए. समारोह अरबाज की बहन अर्पिता खान शर्मा के घर पर रखा गया था. अरबाज ने सोमवार सुबह अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम खाते पर शादी की तस्वीरें साझा कीं.

अभिनेता ने शौरा के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ”अपने प्रियजनों की मौजूदगी में मैं और मेरा प्यार आज से एक दूजे के साथ नयी जिंदगी की शुरुआत करते हैं. हमारे इस खास दिन पर आप सभी के आशीर्वाद और दुआओं की जरूरत है.” दूल्हा और दुल्हन ने विवाह समारोह में ‘फ्लोरल पैटर्न’ के परिधान पहने थे. अरबाज ने बंदगला शेरवानी और शौरा ने गुलाबी पेस्टल ऑरगेंजा लहंगा पहना था.

अरबजा के बेटे अरहान, उनके माता पिता सलीम खान तथा सलमा खान के अलावा उनकी सौतेली मां हेलेन, उनके भाई सलमान खान तथा सोहेल खान, उनके भतीजे निर्वान खान, बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री और बहनोई अतुल अग्निहोत्री ने भी समारोह में शिरकत की. विवाह समारोह में लूलिया वंतूर और रवीना टंडन भी पहुंची. अरबाज की पूर्व पत्नी मॉडल एवं अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा हैं. दोनों ने शादी के 19 साल बाद अलग होने का फैसला किया था. दोनों का एक बेटा अरहान खान है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu