बिलासपुर: युवक की मृत्यु, इलाज में लापरवाही के आरोप में सात वर्ष बाद चार चिकित्सक गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sat, 30 Dec 2023 10:18 PM
बिलासपुर: युवक की मृत्यु, इलाज में लापरवाही के आरोप में सात वर्ष बाद चार चिकित्सक गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

बिलासपुर. छत्तीसगढ. के बिलासपुर जिले स्थित एक निजी अस्पताल में एक युवक की मृत्यु होने के सात वर्ष बाद पुलिस ने इलाज में लापरवाही बरतने के आरोप में चार चिकित्सकों को गिरफ्तार किया है. हालांकि बाद में सभी चिकित्सकों को मुचलके पर रिहा कर दिया गया. पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बिलासपुर के एक युवक की अपोलो अस्पताल में मौत के सात साल बाद पुलिस ने इलाज में लापरवाही बरतने और सबूत मिटाने के आरोप में अपोलो अस्पताल के चार वरिष्ठ चिकित्सकों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया. अधिकारियों ने बताया बाद में चिकित्सकों को मुचलके पर रिहा कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि इस मामले में अस्पताल प्रबंधन पर भी कार्यवाही होगी.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 26 दिसंबर 2016 को बिलासपुर के अपोलो अस्पताल से पुलिस को जानकारी मिली थी कि शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के निवासी गोल्डी उर्फ गुरवीन छाबड़ा (29) की जहर खाने से अस्पताल में मृत्यु हो गई है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जानकारी के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कर लिया था.

उन्होंने बताया कि मामले की जांच के दौरान मृतक गोल्डी के परिजनों ने अपोलो अस्पताल प्रबंधन और संबंधित चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही बरतने और गलत उपचार करने का आरोप लगाया था तथा इस संबंध में मामला दर्ज कराया था. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिजनों की शिकायत के बाद बिलासपुर के छत्तीसगढ. आयुर्वज्ञिान संस्थान (सिम्स) में शव का पोस्टमार्टम किया गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संभागीय मेडिकल बोर्ड, छत्तीसगढ. आयुर्वज्ञिान संस्थान बिलासपुर की रिपोर्ट में युवक के इलाज के दौरान अपोलो अस्पताल प्रबंधन और संबंधित चिकित्सकों की ओर से लापरवाही बरतने की बात सामने आयी.

उन्होंने बताया कि इस मामले में 27 सितंबर 2023 को राज्य शासन के मेडिकोलीगल विभाग से रिपोर्ट प्राप्त हुई. उन्होंने बताया कि रिपोर्ट में विशेषज्ञों ने चिकित्सकों और अस्पताल प्रबंधन द्वारा लापरवाही बरतने के संबंध में अलग-अलग बिंदुओं पर उल्लेख किया है.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की जांच और मेडिकल बोर्ड विशेषज्ञ की जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने डॉक्टर देवेन्द्र सिंह, डॉक्टर राजीव लोचन, डॉक्टर मनोज राय और डॉक्टर सुनील केडिया के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया तथा सभी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर, बाद में इन सभी को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया. उन्होंने बताया कि इस प्रकरण में अपोलो अस्पताल प्रबंधन और अन्य चिकित्सकों की लापरवाही के संबंध में जांच की जा रही है.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu