कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को पूरी तरह से कर्ज में डुबो दिया है: वित्त मंत्री ओपी चौधरी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 02 Jan 2024 03:17 PM
कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को पूरी तरह से कर्ज में डुबो दिया है: वित्त मंत्री ओपी चौधरी
ऑडियो सुनें

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पिछली कांग्रेस सरकार पर बड़ा आरोप मढ़ा है। श्री चौधरी ने कहा है कि, कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ को पूरी तरह से कर्ज में डुबो दिया है।

IAS से नेता बने ओपी चौधरी ने कहा है कि, कांग्रेस सरकार ने पांच साल तक चारों तरफ माफिया राज फैलाने का काम किया। जहां से सरकार को आय मिल सकती थी, उन सबको पैसा कमाने का जरिया बना दिया था। स्टेट जीएसटी, एक्साइज, माइनिंग सभी जगह माफिया राज स्थापित किया गया।

सरकारी आय के सभी जरिए रोक दिए

श्री चौधरी ने आगे कहा कि, कांग्रेस ने आय को रोककर प्रदेश को दिवालियापन की कगार पर धकेलने का काम किया है। उन्होंने दावा किया कि, भाजपा की नई सरकार सीएम विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की वित्तीय हालत को ठीक करने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि, गुड गवर्नेंस स्थापित करके मोदी की सभी गारंटी को पूरा करेंगे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav