राजस्थान: बीकानेर में बच्ची से दुष्कर्म, एक को हिरासत में लिया…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 10 Jan 2024 03:57 PM
राजस्थान: बीकानेर में बच्ची से दुष्कर्म, एक को हिरासत में लिया…
ऑडियो सुनें

जयपुर: राजस्थान के बीकानेर जिले में एक व्यक्ति ने आठ वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार रात की है जब नाबालिग लड़की दूध लेने के लिए गई थी और वह अन्य बच्चों को देखकर उनके साथ खेलने लगी। पुलिस ने बताया कि तभी पड़ोसी युवक उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद मौके से फरार हो गया।

उसने बताया कि पीड़िता ने घर पहुंचकर आपबीती बताई। पीड़िता को बीकानेर के एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां मेडिकल बोर्ड द्वारा चिकित्सीय प्रशिक्षण किया गया। नापासर के थानाधिकारी संदीप कुमार ने बताया, ‘‘अपराध को अंजाम देने के बाद आरोपी भागने की फिराक में था। ट्रेन में सफर करते समय उसे हिरासत में लिया गया। उसे आगे की जांच के लिए उसे बीकानेर लाया जा रहा है।’’

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) और यौन अपराधों से बच्चों को संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav