अडाणी समूह गुजरात में दो लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा: गौतम अडाणी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 10 Jan 2024 08:56 PM
अडाणी समूह गुजरात में दो लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा: गौतम अडाणी
ऑडियो सुनें

गांधीनगर. उद्योगपति गौतम अडाणी ने बुधवार को गुजरात में दो लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की घोषणा की. इसमें मुख्य रूप से एक हरित ऊर्जा पार्क का निर्माण शामिल है जो अंतरिक्ष से भी दिखाई देगा. वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन (वीजीजीएस) के यहां आयोजित 10वें संस्करण में अडाणी ने कहा कि इस निवेश से एक लाख नौकरियों का सृजन होगा. उन्होंने कहा कि पिछले शिखर सम्मेलन में 55,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई गई थी, जिसमें से 50,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश समूह कर चुका है.

उन्होंने कहा, ” समूह अब कच्छ में 25 वर्ग किलोमीटर में फैला 30 गीगावॉट क्षमता वाला एक ग्रीन एनर्जी पार्क बना रहा है, जो अंतरिक्ष से भी दिखाई देगा. ” अडाणी ने कहा, ” 2014 के बाद से भारत ने सकल घरेलू उत्पाद में 185 प्रतिशत की वृद्धि और प्रति व्यक्ति आय में 165 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है, जो भू-राजनीतिक तथा वैश्विक महामारी संबंधी चुनौतियों को देखते हुए अद्वितीय है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu