बांग्लादेश : शेख हसीना ने पांचवी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

ढाका. शेख हसीना ने बृहस्पतिवार को पांचवे कार्यकाल के लिए बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. उन्होंने मुख्य विपक्षी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के चुनाव के बहिष्कार के बीच सात जनवरी को हुए आम चुनाव में अवामी लीग को मिले भारी बहुमत के बाद शपथ ली है. राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने 76 वर्षीय हसीना को पद की शपथ दिलाई और इस दौरान नेता, विदेशी राजनयिक, नागरिक समाज की हस्तियां और वरिष्ठ सैन्य एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे.

प्रधानमंत्री के शपथ लेने के बाद राष्ट्रपति द्वारा मंत्रिमंडल के नए सदस्यों को शपथ दिलाई गई. हसीना की पार्टी ने 300 सदस्यीय संसद में 223 सीट पर जीत दर्ज की है. पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की पार्टी बीएनपी ने सात जनवरी को मतदान कराने के लिए गैर राजनीतिक कार्यवाहक सरकार बनाने की मांग अस्वीकार किए जाने के बाद चुनाव का बहिष्कार किया था.

Related Articles

Back to top button