दुनिया की सबसे बड़ी 108 फीट लंबी अगरबत्ती अयोध्या धाम में जलाई गई

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 16 Jan 2024 03:30 PM
दुनिया की सबसे बड़ी 108 फीट लंबी अगरबत्ती अयोध्या धाम में जलाई गई
ऑडियो सुनें

अयोध्या: दुनिया की सबसे बड़ी 108 फीट लंबी अगरबत्ती अयोध्या धाम में मंगलवार को रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अनुष्ठान के शुरू होते ही जलाई गई. गुजरात के वडोदरा से इसे बनाने वाले राम भक्त विहा भरवाड़ और 25 अन्य लोग लेकर अयोध्या पहुंचे हैं.

अगरबत्ती का वजह 3610 किलोग्राम है और इसकी चौड़ाई 3.5 फीट है. इसे तैयार करने वाले भरवाड का दावा है कि ये अगरबत्ती पर्यावरण के अनुकूल है और करीब डेढ़ महीने तक अयोध्या में आसपास के कई किलोमीटर तक सुगंधित करती रहेगी.

इसके निर्माण में 376 ग्राम गुग्गुल यानी गोंद, 376 किलो नारियल के गोले, 1470 किलो गाय का गोबर, 420 किलो जड़ी बूटियां और 190 किलो घी का इस्तेमाल किया गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav