दिल्ली में अमित शाह, असम में राहुल गांधी करेंगे राम नाम का जाप…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 22 Jan 2024 10:00 AM
दिल्ली में अमित शाह, असम में राहुल गांधी करेंगे राम नाम का जाप…
ऑडियो सुनें

अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा सोमवार यानी आज (22 जनवरी) हो रही है. पूरे देश में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जबरदस्त तैयारियां की गई हैं. हर जगह लोगों ने अपने घरों-दुकानों पर प्रभु श्रीराम के झंडे लगाए हैं.

वहीं, प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश के अलग-अलग मंदिरों में पूजा करने वाले हैं. देशभर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंदिरों को लाइटों और फूलों से सजाया गया है.

गृह मंत्री अमित शाह प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर दिल्ली के बिरला मंदिर में पूजा करने वाले हैं. दिल्ली के ही झंडेवालान मंदिर में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पूजा-अर्चना करने वाले हैं. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ओरछा में पूजा करेंगे. वहीं, विपक्षी नेता भी देश के अलग-अलग मंदिरों में पूजा कर रहे हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी असम के नगांव में संत शंकरदेव के जन्मस्थान पर पूजा करने वाले हैं. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता के काली मंदिर में दर्शन करने जाने वाली हैं.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल करेंगे पूजा

विपक्ष के अन्य नेताओं की बात करें, तो दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मंदिर में पूजा करने वाले हैं. इसके अलावा सुंदरकांड, शोभा यात्रा और भंडारा भी होने वाला है. शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे नासिक के कालाराम मंदिर में दर्शन करने जाने वाले हैं. उद्धव को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण भी मिला था. विपक्ष के अन्य नेता भी मंदिरों में पूजा करने के लिए पहुंचने वाले हैं.

राम मंदिर भारतीय विरासत को करेगा समृद्ध: पीएम मोदी

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में हो रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह को ऐतिहासिक पल बताया है. उन्होंने कहा है कि राम मंदिर भारतीय विरासत और संस्कृति को समृद्ध करने वाला है. पीएम मोदी ने कहा कि राम मंदिर देश की विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाने वाला है. दरअसल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी को एक चिट्ठी लिखी, जिसके जवाब में लिए गए एक पत्र में प्रधानमंत्री ने ये बातें कहीं हैं.

राष्ट्रपति मुर्मू ने चिट्ठी में कहा कि जिस तरह से आपने भगवान राम के जन्मस्थान पर बने नए मंदिर में प्रभु श्री राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए जाने को लेकर खुद को तैयार किया है. मैं केवल उस अद्वितीय सभ्यतागत यात्रा की कल्पना कर सकती हूं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav