अयोध्या: पहले दिन पांच लाख रामभक्तों ने किए रामलला के दर्शन…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 24 Jan 2024 12:59 PM
अयोध्या: पहले दिन पांच लाख रामभक्तों ने किए रामलला के दर्शन…
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंगलवार को आधिकारिक तौर पर राम मंदिर खुलने के पहले दिन रिकॉर्ड बन गया। पांच लाख रामभक्तों ने मंदिर खुलने के पहले ही दिन रामलला दर्शन किए। अयोध्या पहुंच रही भक्तों की भीड़ के मद्देनजर प्रशासन ने यहां आने वाले सभी वाहनों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। रामलला का दर्शन करने के लिए मंगलवार सुबह दर्शकों का हुजूम उमड़ पड़ा।

ऐसी स्थिति में प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता करनी पड़ी। इस दौरान कुछ लोगों को हल्की चोटें लगने की भी खबर सामने आई। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले लखनऊ से ही लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले उच्च अधिकारियों को मौके पर भेजा और बाद में उन्होंने खुद मंदिर परिसर पहुंचकर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav