झारखंड: भाजपा ने सभी 14 लोकसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारी, संयोजक नियुक्ति किए

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 25 Jan 2024 12:25 PM
झारखंड: भाजपा ने सभी 14 लोकसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारी, संयोजक नियुक्ति किए
ऑडियो सुनें

रांची: आम चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई ने राज्य के सभी 14 लोकसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारियों, संयोजकों और सह-संयोजकों की नियुक्ति की है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पार्टी ने सभी 14 लोकसभा सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए चार से 11 फरवरी तक ‘गांव चलो’ अभियान शुरू करने का भी फैसला किया है। बुधवार को अभियान पर एक कार्यशाला के दौरान झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं से हर गांव में जाने और ग्रामीणों को एक मजबूत, आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाने के लिए आमंत्रित करने को कहा।

उन्होंने कहा, ‘‘हम एक नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे और झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटें जीतेंगे।’’ भाजपा के संगठन महासचिव कर्मवीर ंिसह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता ‘गांव चलो’ अभियान के दौरान झारखंड के सभी 32,000 गांवों का दौरा करेंगे और लोगों को नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करेंगे।

उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए गांवों का विकास अनिवार्य है। ंिसह ने कहा कि पार्टी के सभी राष्ट्रीय, राज्य, जिला, मंडल और बूथ स्तर के कार्यकर्ता इस अभियान में भाग लेंगे और 24 घंटे एक गांव में रहकर इसे सफल बनाएंगे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav