पोर्शे इंडिया ने 2023 में 914 इकाइयों के साथ अपनी सर्वश्रेष्ठ खुदरा बिक्री की दर्ज…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 30 Jan 2024 02:26 PM
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: लक्जरी स्पोर्ट्स कार निर्माता पोर्शे इंडिया ने 2023 में 914 इकाइयों के साथ अपनी सर्वश्रेष्ठ खुदरा बिक्री दर्ज की। सालाना आधार पर यह 17 प्रतिशत की वृद्धि है। पोर्शे इंडिया की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, कंपनी ने सर्वाधिक 113 टायकन की डिलीवरी कर रिकॉर्ड दर्ज करते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर अपनी प्रतिबद्धता को पूरा किया। इसके अलावा, इसी अवधि में 911 मॉडल की रिकॉर्ड 65 इकाइयों की आपूर्ति की गई।

पोर्शे इंडिया के निदेशक (ब्रांड) मैनोलिटो वुजिकिक ने कहा, ‘‘ 2023 पोर्शे इंडिया के लिए एक और मजबूत वर्ष रहा जहां हर मॉडल की बिक्री ने हमारे उत्साहजनक परिणाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।’’ उन्होंने कहा कि यह 2024 के लिए एक अच्छी नींव रखता है जिसमें कई नए उत्पाद पेश किए जाएंगे। कंपनी के अनुसार, 2024 की पहली छमाही में पुणे और हैदराबाद में नए शोरूम खोले जाएंगे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav