तेज रफ्तार कोयले से भरी ट्रेलर अनियंत्रित होकर ढाबे में घुसा, हादसे में तीन लोग घायल…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 20 Oct 2023 12:36 PM
तेज रफ्तार कोयले से भरी ट्रेलर अनियंत्रित होकर ढाबे में घुसा, हादसे में तीन लोग घायल…
ऑडियो सुनें

गौरेला पेंड्रा मरवाही: जिले के पेण्ड्रा बिलासपुर मुख्य मार्ग पर आज सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कोयले से भरी ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने ढाबे में जा घुसी। हादसे में होटल के तीन कर्मचारी घायल हो गए है। वही ट्रेलर चालक मौका देखकर वहां से फरार हो गया है।

पूरा मामला पेंड्रा बिलासपुर मुख्य मार्ग का है। जहां पर चीतादाह गांव के पास सड़क किनारे स्थित साहू ढाबे में आज एक कोयला से भरी ट्रेलर जा घुसी। हादसे के वक्त ढाबे में सो रहे तीन कर्मचारी वीरेंद्र पूरी, अरुण उर्फ छोटू और मुकेश मिंज ट्रेलर की चपेट में आ गए। तीनों ट्रेलर के नीचे दब गए थे और टेलर में लोड कोयला उनके ऊपर गिर गया था। जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए थे। तीनों मजदूरों को एक-एक कर ट्रेलर के नीचे से निकाला गया है। तीनों को गंभीर चोटें आईं हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौका पाकर फरार हो गया। गौरेला पुलिस ने अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर फरार ट्रेलर चालक की तलाश कर रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav