नवी मुंबई में र्मिसडीज कार की बोनट पर युवती ने ‘ऑरा फ़ार्मिंग’ किया, दो युवकों पर मामला दर्ज

ठाणे: महाराष्ट्र के नवी मुंबई में चलती कार के बोनट पर एक युवकी को ‘ऑरा फ़ार्मिंग’ करने देने की अनुमति देने के आरोप में 24 साल के दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में युवती चलती कार के बोनट पर ‘आॅरा फार्मिंग’ (विशेष अंदाज में नाचना) करती हुई नजर आ रही है। ‘ऑरा फ़ार्मिंग’ वैश्विक स्तर पर युवाओं के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।

खारघर इलाके में एक व्यस्त सड़क पर युवती र्मिसडीज-बेंज कार के बोनट पर कथित तौर पर यह स्टंट करती हुई दिखाई दे रही है। यह घटना 20 जुलाई की है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी अल्फेश आजम शेख और रफीक सुल्दे के पास वैध ‘ड्राइंिवग लाइसेंस’ नहीं है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक युवती चलती कार के बोनट पर खड़ी होकर ‘ऑरा फ़ार्मिंग’ करती हुई दिखाई दे रही है। ‘आॅरा फार्मिंग’ जानबूझकर ‘स्टाइलिश’ चीजें करने के कार्य को संर्दिभत करता है दरअसल, युवाओं के बीच ‘आॅरा फार्मिंग’ का तेजी से प्रसार तब हुआ जब इंडोनेशिया के एक लड़के का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह नाव के आगे वाले सकरे हिस्से पर खड़ा होकर नाच रहा था और वह बहुत सहज दिखाई दे रहा था।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ऐसी लापरवाहीपूर्ण हरकतें न केवल इसमें शामिल लोगों के जीवन को खतरे में डालती हैं बल्कि आम जनता में भय और ंिचता की भावना भी पैदा करती हैं।’’ अधिकारी ने बताया कि इस मामले में मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधान भी लागू किए गए हैं।

मुंबई के मलाड इलाके में चलती कार में खतरनाक स्टंट करने के आरोप में पुलिस ने बृहस्पतिवार को तीन महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button