महाकुंभ में स्रान के लिए आई महिला की हत्या कर साथी फरार

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 19 Feb 2025 02:12 PM
महाकुंभ में स्रान के लिए आई महिला की हत्या कर साथी फरार
ऑडियो सुनें

प्रयागराज: महाकुंभ में स्रान के लिए आई एक महिला की उसके साथ आए अज्ञात व्यक्ति ने बुधवार की सुबह कथित तौर पर धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। झूंसी थाना प्रभारी उपेंद्र ंिसह ने बताया कि यह महिला एक पुरुष के साथ महाकुंभ आई थी और वह कुछ देर आराम करने के लिए आजाद नगर के एक मकान में रुकी थी।

उन्होंने बताया कि मकान में पहले से किराएदार रह रहे हैं और जब वे बुधवार सुबह स्रानगृह में गए तो उन्होंने वहां महिला को मृत पाया। ंिसह ने बताया कि महिला की किसी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है।

उन्होंने बताया कि महिला की उम्र करीब 35 वर्ष है और उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। ंिसह ने बताया कि महिला के साथ आया व्यक्ति फरार है। अधिकारी ने बताया कि महिला और उसके साथ आए व्यक्ति ने मकान में रुकने का अनुरोध करते हुए बताया था कि वे दिल्ली से आए हैं।

ंिसह ने बताया कि मकान मालिक कहीं दूर रहता है और मकान की देखरेख पड़ोस में दुकान चलाने वाला एक व्यक्ति करता है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और फरार व्यक्ति की सीसीटीवी के जरिए पहचान की जा रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital