आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई: जम्मू-कश्मीर में तीन और आतंकवादियों के घर ध्वस्त किए गए

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 27 Apr 2025 01:55 PM
आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई: जम्मू-कश्मीर में तीन और आतंकवादियों के घर ध्वस्त किए गए
ऑडियो सुनें

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद आतंकवाद के तंत्र के खिलाफ कार्रवाई जारी रखते हुए प्राधिकारियों ने बांदीपोरा, पुलवामा और शोपियां जिलों में तीन सक्रिय आतंकवादियों के घरों को ध्वस्त कर दिया. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी.

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार रात शोपियां जिले के वंडिना में आतंकवादी अदनान शफी का घर ध्वस्त कर दिया गया जो पिछले साल आतंकवादियों के समूह में शामिल हुआ था. उन्होंने बताया कि पुलवामा जिले में एक अन्य सक्रिय आतंकवादी आमिर नजीर का घर भी ढहा दिया गया. बांदीपुरा जिले में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी जमील अहमद शेरगोजरी का घर जमींदोज कर दिया. शेरगोजरी 2016 से सक्रिय आतंकवादी है.

इसके साथ ही पहलगाम हमले के बाद से अब तक आतंकवादियों और उनके सहयोगियों के नौ घरों को ध्वस्त किया जा चुका है.
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में मंगलवार को आतंकवादियों की गोलीबारी में कम से कम 26 लोग मारे गए हैं, जिनमें अधिकतर पर्यटक शामिल थे. इस हमले के कारण भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ. गया है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जोर देकर कहा था, ”हम धरती के आखिरी छोर तक उनका (पहलगाम के हमलावरों का) पीछा करेंगे.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu