अभिनेता अखिल मिश्रा की सड़क हादसा में मौत…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 21 Sep 2023 01:45 PM
अभिनेता अखिल मिश्रा की सड़क हादसा में मौत…
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ में लाइब्रेरियन की भूमिका से फेमस हुए एक्टर अखिल मिश्रा की एक एक्सीडेंट में मौत हो गई है. वो हैदराबाद में शूटिंग कर रहे थे. वहां किसी बिल्डिंग से गिरकर उनकी डेथ हुई है. दोस्त और एक्टिंग कोच कुलविंदर बख्शी ने अखिल की मौत की खबर कंफर्म की है. अखिल की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

अखिल ने कई टीवी शोज और फिल्मों में काम किया था. उन्होंने भंवर, उतरन, उड़ान, सीआईडी, श्रीमान श्रीमति, भारत एक खोज, रजनी जैसे शोज किए थे. फिल्मों की बात करें तो, एक्टर ने डॉन अब्बा, हजारों ख्वाहिशें ऐसी, 3 इडियट्स में काम किया था. इंडस्ट्री में अखिल ने सालों काम किया लेकिन पहचान उन्हें 3 इडियट्स में लाइब्रेरियन दुबे के रोल से मिली.

सीरियल उतरन में उमेद सिंह बुदेला के रोल में भी उन्हें काफी पसंद किया गया था. अखिल की पत्नी सुजैन बर्नेट भी पेशे से एक्ट्रेस हैं. पति की मौत के बाद वो बुरी तरह टूट गई हैं. अखिल की पहली पत्नी मंजू मिश्रा थीं. 1983 में शादी के बाद दोनों का 1997 में तलाक हो गया था. मंजू से अलग होने के बाद अखिल की लाइफ में सुजैन आईं. अखिल ने सुजैन बर्नेट से 2009 में शादी की थी. ये उनकी दूसरी शादी थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav