अभिनेता रामचरण ने अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग शुरू की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 19 Mar 2023 09:24 PM
अभिनेता रामचरण ने अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग शुरू की
ऑडियो सुनें

हैदराबाद. फिल्म ‘आरआरआर’ के अभिनेता रामचरण ने अपनी आगामी फिल्म की यहां शूटिंग शुरू कर दी. इस फिल्म में वे अभिनेत्री कियारा आडवाणी के साथ नजर आएंगे. फिल्म ‘‘आरआरआर’’ के गीत ‘‘नाटु नाटु’’ के ऑस्कर पुरस्कार जीतने के बाद रामचरण शुक्रवार को भारत लौटे. उन्होंने प्रभुदेवा और फिल्म की टीम के अन्य सदस्यों के साथ “नाटु नाटु” गीत पर नाचते हुए एक वीडियो साझा किया.

अभिनेता ने एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, “इतने गर्मजोशी से स्वागत के लिए आप सभी का शुक्रिया. हमारे ‘ग्रैंड मास्टर’ प्रभु देवा सर इसके लिए धन्यवाद. ‘आरसी15’ की शूटिंग पर वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu