मोदी सरकार की कृषि हितैषी योजनाएं किसानों की असली शक्ति बन गई हैं : शाह

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 31 May 2022 06:10 PM
मोदी सरकार की कृषि हितैषी योजनाएं किसानों की असली शक्ति बन गई हैं : शाह
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को दावा किया कि मोदी सरकार ने अपने आठ साल के कार्यकाल में पहले से कहीं अधिक कार्य किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किया है. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार की कृषि हितैषी योजनाएं किसानों की वास्तविक शक्ति बन गई है. केंद्रीय गृहमंत्री ने यह टिप्पणी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के 10 करोड़ से अधिक किसानों को ‘किसान सम्मान निधि’ की 11वीं किस्त के तौर पर 21 हजार करोड़ रुपये जारी करने के मौके पर की.

उन्होंने कहा, ‘‘मोदी सरकार ने किसानों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए जितना काम आठ साल में किया है, उतना पहले कभी नहीं हुआ था.’’ शाह ने ट्वीट किया, ‘‘किसानों के सशक्तिकरण और उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए मोदी सरकार ने आठ वर्षों में जितने कार्य किए हैं, उतने पहले कभी नहीं हुए. मोदी सरकार की कृषि हितैषी योजनाएं आज किसानों की असली शक्ति बनी है. इसी कड़ी में आज नरेंद्र मोदी जी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत 21,000 करोड़ रुपये किसानों को ट्रांसफर किए.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu