एअर इंडिया यात्रियों को मगादान से सैन फ्रांसिस्को पहुंचाने के लिए वैकल्पिक उड़ान का परिचालन करेगी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 06 Jun 2023 10:57 PM
एअर इंडिया यात्रियों को मगादान से सैन फ्रांसिस्को पहुंचाने के लिए वैकल्पिक उड़ान का परिचालन करेगी
ऑडियो सुनें

मुंबई. एअर इंडिया ने मंगलवार को कहा कि वह रूस के मगादान हवाई अड्डे से अपने यात्रियों को उनके गंतव्य सैन फ्रांसिस्को पहुंचाने के लिए बुधवार को एक वैकल्पिक विमान का परिचालन करेगी. विमानन कंपनी ने बताया कि दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रही उसकी उड़ान को मंगलवार को विमान के एक इंजन में खराबी की वजह से रूसी हवाई अड्डे पर मोड़नी पड़ी थी. एअर इंडिया ने बयान जारी कर बताया कि सभी यात्रियों को होटल में ठहराया गया है.

एअर इंडिया ने इससे पहले कहा था, ”एअर इंडिया की उड़ान संख्या एइआई-173 छह जून को दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को के लिए रवाना हुई थी तभी विमान के एक इंजन में तकनीकी खराबी की जानकारी मिली. विमान में 216 यात्री और चालक दल के 16 सदस्य सवार थे और उसे रूस के मगादान हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतार लिया गया है.”

एअर इंडिया के प्रवक्ता ने अद्यतन बयान में कहा, ”एअर इंडिया सात जून को मगादान से सैन फ्रांसिस्को के लिए वैकल्पिक उड़ान परिचालित करेगी जिसमें एआई-173 के सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सवार होंगे जिन्हें मगादान के स्थानीय होटल में ठहराया गया है.” प्रवक्ता ने कहा कि अधिकारी यथाशीघ्र यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की एयरलाइन की कोशिश में सहयोग कर रहे हैं. कंपनी ने बताया कि विमान (बोइंग 777) की जांच की जा रही है और हवाई अड्डे पर यात्रियों को सभी तरह की सहायता मुहैया कराई गई है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu