अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने तीन दिन में बॉक्स ऑफ़िस पर कमाए 91.83 करोड़ रु

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 09 Jun 2025 01:57 PM
अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने तीन दिन में बॉक्स ऑफ़िस पर कमाए 91.83 करोड़ रु
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: अक्षय कुमार, नाना पाटेकर और जैकलीन फर्नांडिस अभिनीत फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने रिलीज होने के पहले सप्ताहांत में घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर 91.83 करोड़ रुपये की कमाई की है। निर्माताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी।

साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन बैनर ‘नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट’ द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है। ‘हाउसफुल 5’ सिनेमा घरों में छह जून को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, सौंदर्या शर्मा, जैकी श्रॉफ, रितेश देशमुख, फरदीन खान और संजय दत्त ने भी अभिनय किया हैं।

प्रोडक्शन बैनर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर फिल्म की बॉक्स आॅफिस पर कमाई के बारे में जानकारी साझा की। प्रोडक्शन बैनर ने पोस्ट में लिखा,” हाउसफुल 5 ने पहले दिन 24.35 करोड़ रु और अगले दिन 32.38 करोड़ रुपये की कमाई की। तीसरे दिन इसने 35.10 करोड़ रुपये की कमाई की है।”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital