अमानतुल्लाह खान ने दिल्ली वक्फ बोर्ड में गैर कानूनी भर्ती से बड़े पैमाने पर नकदी जमा की : ईडी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 11 Oct 2023 08:12 PM
अमानतुल्लाह खान ने दिल्ली वक्फ बोर्ड में गैर कानूनी भर्ती से बड़े पैमाने पर नकदी जमा की : ईडी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. आम आदमी पार्टी (आप) विधायक अमानतुल्ला खान के यहां छापेमारी के एक दिन बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को आरोप लगाया कि खान ने दिल्ली वक्फ बोर्ड में अवैध र्भितयों के जरिए ‘अपराध से भारी मात्रा में नकदी जमा की’ और उक्त राशि का इस्तेमाल अपने सहयोगियों के नाम अचल संपत्ति खरीदने में की.

केंद्रीय एजेंसी ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में विधायक और उनसे जुड़े लोगों के 13 स्थानों पर छापेमारी की थी. एजेंसी ने एक बयान में दावा किया, ”छापेमारी की कार्रवाई 2018-2022 तक अमानतुल्लाह खान के दिल्ली वक्फ बोर्ड का अध्यक्ष रहते हुए उसमें की गई गैर कानूनी र्भितयों और वक्फ की संपत्तियों को निजी लाभ के लिए अनुचित तरीके से पट्टे पर देने से संबंधित मामले में की गई.” ईडी ने बताया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज प्राथमिकी और दिल्ली पुलिस की ओर से दर्ज तीन शिकायतें आम आदमी पार्टी के विधायक के खिलाफ उसकी कार्रवाई का आधार बनीं.

एजेंसी ने बताया कि अमानतुल्ला खान ने ” कथित आपराधिक गतिविधियों से बड़ी मात्रा में नकदी प्राप्त की और उक्त राशि का इस्तेमाल दिल्ली में उनसे जुड़े लोगों के नाम अचल संपत्ति खरीदने में की गई.” ईडी ने बताया कि ‘अपराध में संलिप्तता’ से जुड़े कई रिकॉर्ड, भौतिक और डिजिटल सबूत छापेमारी के दौरान जब्त किए गए हैं जो अमानतुल्ला के धनशोधन में भूमिका को ‘इंगित’ करते हैं.
खान से मुलाकात के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को आरोप लगाया कि ‘आप’ को खत्म करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है और उनकी पार्टी के नेताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए गए जा रहे हैं. खान (49) दिल्ली विधानसभा में ओखला क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu