अमेजन ने उत्तराखंड में 4,500 फुट की ऊंचाई पर स्थित सुदूर गांव में ‘डिलीवरी’ सेवा की शुरू

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 20 Feb 2024 02:51 PM
अमेजन ने उत्तराखंड में 4,500 फुट की ऊंचाई पर स्थित सुदूर गांव में ‘डिलीवरी’ सेवा की शुरू
ऑडियो सुनें

चंडीगढ़: ई-वाणिज्य कंपनी अमेजन ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के सुदूर गांव गजोली में ‘डिलीवरी’ सेवा शुरू की है। कंपनी के अनुसार, वह हिमालय पर्वत श्रृंखला में 4,500 फुट की ऊंचाई पर गजोली स्थित मर्हिष आश्रम में पैकेज पहुंचाने वाली पहली और एकमात्र ई-वाणिज्य कंपनी बन गई है। आश्रम क्षेत्र में और उसके आसपास कोई दुकान या ‘डिलीवरी’ विकल्प नहीं हैं। इस स्थान पर ‘आॅर्डर डिलीवर’ करना न केवल कठिन है बल्कि इसमें काफी समय भी लगता है।

अमेज़न इंडिया के निदेशक (अमेजन लॉजिस्टिक्स) करुणा शंकर पांडे ने कहा, ‘‘ पिछले कुछ वर्षों में हमने अपने ग्राहकों की विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तेज, सुरक्षित व मजबूत नेटवर्क बनाते हुए तथा देश के दूरदराज कोनों तक पहुंच बनाते हुए सभी जगह अपने बुनियादी ढांचे और वितरण प्रौद्योगिकी में उल्लेखनीय वृद्धि की है।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav