‘समलैंगिक’ व्यक्ति को सौंपी गई अमेरिका के चिकित्सकों के सबसे बड़े समूह आईएमए की कमान

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 09 Apr 2023 09:22 PM
‘समलैंगिक’ व्यक्ति को सौंपी गई अमेरिका के चिकित्सकों के सबसे बड़े समूह आईएमए की कमान
ऑडियो सुनें

शिकागो. अमेरिकी स्वास्थ्य क्षेत्र के मुश्किल दौर के बीच ‘समलैंगिक’ डॉ. जे.सी. एरनफेल्ड को अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन (एएमए) की कमान सौंपी गई है. अमेरिका के कई क्षेत्रों में ‘ट्रांसजेंडर’ रोगी और गर्भपात चाहने वाले लोग पाबंदियों का सामना कर रहे हैं, चिकित्सकों की सलाह को नकारा जा रहा है, गलत सूचनाएं फैलाई जा रही हैं और कोविड-19 महामारी अभी खत्म नहीं हुई है. ऐसे में एरनफेल्ड की नियुक्ति को अहम माना जा रहा है.

डॉक्टर एरनफेल्ड दो दशक पहले एक युवा चिकित्सक के तौर पर एएमए में शामिल हुए थे. देश में चिकित्सकों का यह सबसे बड़ा समूह अपनी छवि बदलने की पुरजोर कोशिश कर रहा है, जिसे रूढ़िवादी स्व-हितैषी व्यापार संघ कहा जाता है. एरनफेल्ड (44) 13 जून को एक वर्ष के लिए एएमए के अध्यक्ष का पदभार संभालेंगे. इसी के साथ वह एएमए के सबसे युवा अध्यक्ष बन जाएंगे. वह ‘एनेस्थीसियोलॉजिस्ट’ हैं और पूर्व नौसैनिक रह चुके हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu