पूरी तरह स्वस्थ न होने के बावजूद काम पर लौटेंगे अमिताभ बच्चन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 24 Mar 2023 07:34 PM
ऑडियो सुनें

मुंबई. ‘प्रोजेक्ट के’ फिल्म के शूट के दौरान घायल हुए अभिनेता अमिताभ बच्चन ने शुक्रवार को कहा कि वह पूरी तरह से स्वस्थ नहीं होने के बावजूद जल्द ही काम पर लौटेंगे. अमिताभ बच्चन (80) फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ के लिए एक एक्शन दृश्य फिल्माते समय घायल हो गए थे.

बच्चन ने अपने निजी ब्लॉग पर अपने स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए लिखा, ‘‘ शरीर में परेशानी के बावजूद…ठीक होने की इच्छा होनी चाहिए और इसके लिए कोशिश करनी चाहिए..देखभाल और (परिवार तथा शुभंिचतकों) के प्रेम से ऐसा किया जा सकता है.. इसके (प्रेम के) लिए में आपका बार-बार शुक्रिया अदा करता हूं.’’ उन्होंने लिखा कि समय बिताने का काम से बेहतर कोई तरीका नहीं है…
बच्चन ने पांच मार्च को अपने निजी ब्लॉग के जरिए शूंिटग के दौरान अपने घायल होने की जानकारी दी थी.

उन्होंने लिखा था, ‘‘ हैदराबाद में ‘प्रोजेक्ट के’ के लिए एक एक्शन दृश्य फिल्माते समय घायल हो गया. ‘रिब कार्टिलेज’ टूट गया और दाहिनी पसली का मांस फट गया है. शूट रद्द करना पड़ा. हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में सीटी स्कैन किया गया और चिकित्सकों की सलाह पर वापस घर लौट आया….’’ बच्चन तभी से मुंबई में अपने घर पर आराम कर रहे हैं. निर्देशक नाग अश्विन की फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ में प्रभास और दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगे. फिल्म 12 जनवरी 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu