इंजन में खराबी के बाद अलायंस एयर का विमान आपात स्थिति में दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरा

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 11 Sep 2026 04:29 PM
इंजन में खराबी के बाद अलायंस एयर का विमान आपात स्थिति में दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरा
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: अलायंस एयर का एक विमान इंजन में खराबी आने के बाद शुक्रवार अपराह्न आपात स्थिति में दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरा। विमान में करीब 40 लोग सवार थे। एक सूत्र ने यह जानकारी दी। सूत्र ने कहा कि हवाई अड्डे पर विमान सुरक्षित रूप से उतरा।
एयरलाइन कंपनी प्रयागराज से राष्ट्रीय राजधानी के लिए एटीआर 72-600 विमान से उड़ान संख्या 9आई 698 का संचालन कर रही थी। यह दो इंजन वाला टर्बोप्रॉप विमान है।

सूत्र ने बताया कि विमान में करीब 40 लोग सवार थे और एक इंजन के काम करना बंद कर देने के कारण उसने आपात लैंंिडग की।
उड़ान की जानकारी देने वाली वेबसाइट फ्लाइटरडार24 डॉट कॉम के अनुसार, विमान अपराह्न करीब दो बजकर 15 मिनट पर दिल्ली हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतरा। अलायंस एयर की ओर से इस मामले में तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav