आंध्र प्रदेश: विशाखापत्तनम में मालगाड़ी पटरी से उतरी,सेवाएं जल्द बहाल करने में जुटे अधिकारी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 28 May 2025 10:37 PM
आंध्र प्रदेश: विशाखापत्तनम में मालगाड़ी पटरी से उतरी,सेवाएं जल्द बहाल करने में जुटे अधिकारी
ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर/विशाखापत्तनम. आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम जिले में बुधवार को लौह अयस्क से लदी एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना के कारण सुरंग के अंदर सेवाएं बाधित हो गई हैं, लेकिन रेलवे के अधिकारी सेवाएं बहाल करने के काम में जोरशोर से जुटे हैं.

अधिकारियों ने बताया कि पूर्व तटीय रेलवे के वाल्टेयर मंडल में कोठावलासा-किरंदुल लाइन पर चिमिडिपल्ली स्टेशन के पास लौह अयस्क ले जा रही एक मालगाड़ी के 25 डिब्बे पटरी से उतर गए. पूर्व तटीय रेलवे का मुख्यालय भुवनेश्वर में है. यह हादसा एक सुरंग के अंदर हुआ. रेलवे अधिकारियों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है. वाल्टेयर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के. संदीप ने एक विज्ञप्ति में कहा, ”सेवाओं को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास जारी हैं.” उन्होंने बताया कि दुर्घटना दोपहर करीब 1.05 बजे हुई, जिससे रेल सेवाएं प्रभावित हुईं. उन्होंने बताया कि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.

अधिकारियों ने बताया कि मरम्मत कार्य के लिए एक राहत ट्रेन को मौके पर भेजा गया है और वरिष्ठ रेलवे अधिकारी भी वहां काम की निगरानी के लिए मौजूद हैं. उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद विशाखापत्तनम और किरंदुल के बीच कुछ यात्री ट्रेन को विजयनगरम और रायगढ.ा के रास्ते परिर्वितत मार्ग से रवाना किया गया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu