एक और अभिनेत्री ने अभिनेता शाइन टॉम चाको पर अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 24 Apr 2025 09:20 PM
एक और अभिनेत्री ने अभिनेता शाइन टॉम चाको पर अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाया
ऑडियो सुनें

कोच्चि. मलयालम अभिनेता शाइन टॉम चाको पर बृहस्पतिवार को उनकी आगामी फिल्म ‘सूत्रवाक्यम’ की एक और महिला सह-कलाकार ने फिल्म के सेट पर “यौन इशारों वाली” टिप्पणी करने और अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाया है. इससे पहले, अभिनेत्री विन्सी एलोशियस ने अभिनेता पर नशे की हालत में फिल्म के सेट पर उनके साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था.

अब अभिनेत्री अर्पणा जॉन ने एक टेलीविजन चैनल को दिए साक्षात्कार में एलोशियस के आरोपों की पुष्टि करते हुए कहा, “चाको के आचरण को लेकर जो कुछ भी विन्सी ने कहा, वह 100 प्रतिशत सही है. उन्होंने सच में एक सफेद पाउडर थूका था. मैं यह नहीं कह सकती कि वह क्या था, शायद ग्लूकोज. हो, लेकिन यह व्यवहार सामान्य नहीं था.” अर्पणा ने कहा कि सेट पर चाको का व्यवहार “बेहद असामान्य और अस्थिर” था.

उन्होंने कहा, ह्लवह लगातार इधर-उधर घूमते रहते थे, बेचैनी में रहते थे, ऐसी बातें कहते थे जिनका कोई तार्किक संबंध नहीं होता था और अगर उनके आस-पास कोई महिला होती, तो उनकी टिप्पणियां अभद्र होती थीं.ह्व उन्होंने आरोप लगाया कि ह्लउनकी टिप्पणियों में स्पष्ट यौन संकेत होते थे. यह व्यवहार मेरे लिए बहुत असहज करने वाला था क्योंकि मैं भी इस क्षेत्र में नई हूं.ह्व जॉन ने बताया कि उन्होंने तुरंत सेट पर मौजूद आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) के एक सदस्य को अपनी असहजता के बारे में बताया और उन्हें तुरंत समाधान भी मिला.

उन्होंने कहा, ह्लपूरी यूनिट ने मेरे दृश्यों को तय समय से पहले पूरा करने का प्रयास किया, ताकि मैं जल्दी निकल सकूं.ह्व उन्होंने आगे कहा, ह्लअगर मैं विन्सी की तरह अभिनय को करियर बना रही होती, तो मैं सिनेमा के वातावरण को सुरक्षित बनाने के लिए जो भी संभव होता, करती. लेकिन मेरी कुछ सीमाएं हैं क्योंकि मैं फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में हूं.ह्व इससे पहले, विन्सी एलोशियस ने चाको पर नशे की हालत में दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था और कहा था कि वह ऐसे लोगों के साथ काम नहीं करेंगी जो फिल्म सेट पर नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं.

एलोशियस ने ‘फिल्म चैंबर’ में चाको के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी और इस मामले की जानकारी ‘एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्ट्ट्सिस’ (एएमएमए) को भी दी थी. हालांकि, पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. खबरों के अनुसार, चाको ने एलोशियस से अपने व्यवहार के लिए माफी मांगी थी. इन आरोपों के बाद चाको को एक मादक पदार्थ मामले में गिरफ्तार किया गया था और फिर ज.मानत पर रिहा कर दिया गया. यह गिरफ्तारी उस समय हुई थी जब वह एक होटल से भाग गए थे, जहां जिला ‘जिला मादक पदार्थ निरोधक विशेष कार्रवाई बल’ की टीम ने छापा मारा था.

उन्हें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 238 (सबूत नष्ट करने), मादक औषधियाँ और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की धारा 27 (नशे का सेवन) और 29 (साजिश और उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है. इस बीच, केरल सरकार ने कहा है कि वह अभिनेता के खिलाफ लगे आरोपों को गंभीरता से ले रही है और पुलिस तथा आबकारी विभाग इस मामले में हस्तक्षेप कर रहे हैं. हाल ही में एर्नाकुलम की एक सत्र अदालत ने वर्ष 2015 के मादक पदार्थ मामले में पुलिस द्वारा जब्ती और गिरफ्तारी की प्रक्रिया में खामी पाई जाने के कारण चाको को बरी कर दिया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu